फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंखे से लटका मिला चौकीदार का शव

पंखे से लटका मिला चौकीदार का शव

Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला चौकीदार का शव
निर्माणाधीन बिजलीघर में पंखे से लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन

नानौता। निर्माणाधीन बिजलीघर के एक कमरे में 50 वर्षीय चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। इसकी सूचना अवर अभियंता ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 50 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र बीरसेन (पूर्व निवासी टिकरौल) एक हाथ और एक पैर से अपंग है। नगर के रेलवे रोड स्थित दूध फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन बिजलीघर के भवन पर पिछले एक वर्ष से चौकीदारी कर रहा है। मंगलवार सुबह बिजलीघर के भवन का निर्माण कर रही कंपनी स्वामी विपिन कुमार साइट पर पहुूंचे जहां चौकीदार नहीं मिला। इसके बाद करीब 12 बजे सबमर्सिबल चलाने के लिए वर्कर कमरे की तरफ गए तो उन्होंने चौकीदार के शव को पंखे पर रस्सी से लटका हुआ पाया। इस पर वर्करों ने कंपनी स्वामी को बताया। उन्होंने घटना की जानकारी अवर अभियंता आजम अकबर को दी। अवर अभियंता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed