फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तमंचा दिखाकर किसान की भैंस लूटी

तमंचा दिखाकर किसान की भैंस लूटी

Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर किसान की भैंस लूटी
तमंचा दिखाकर किसान की भैंस लूटी
विज्ञापन

नकुड़। पशुओं की लूट करने वाले बदमाश तमंचे के बल पर एक किसान की कीमती भैंस लूटकर ले गए। पीड़ित किसान ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी किसान यशवीर सिंह ने बताया कि गांव के पास ही आबादी से मिलते हुए खेत पर बने घेर में पशुओं के पास उसके वृद्ध माता-पिता सो रहे थे। शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे तीन बदमाश रठान वाहन लेकर घुस आये तथा वहां बंधी दो कीमती भैसों को खोलकर वाहन में लादने लगे। खटपट की आवाज सुनकर उसके माता-पिता उठे तो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और भैंस ले गए। पिता ने शोर मचाया। इसके बाद गांव में जाग हो गई और ग्रामीण रठान की ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश एक भैंस को वहीं छोड़कर दूसरी भैंस को वाहन लादकर नकुड़ की ओर भाग लिए। उन्होंने तुरंत ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची बदमाश फरार हो चुके थे। किसान ने भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। ग्रामीण मानसिंह वर्मा, कमलेश आदि ने बताया कि 14 जुलाई को भी पशु चोर गांव निवासी किसान सुरेश की भी भैंस चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed