{"_id":"5aac13db4f1c1bbe758b5d40","slug":"91521226715-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामोद्योग के कर्मचारी ने किया लाखों रुपये का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामोद्योग के कर्मचारी ने किया लाखों रुपये का गबन
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय में तैनात लेखा लिपिक ने कार्यालय के मद खर्च के नाम पर बैंक में लगाए गए तीन चेकों के आंकड़ों में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गबन कर लिया। आरोपी कर्मी के सेवानिवृत्त होने के बाद मामले का पता चला। जिसके बाद आरोपी ने सेवानिवृत्ति पर विभाग से मिलने वाली धनराशि से गबन की रकम वसूलने के लिए विभाग में प्रार्थना पत्र दे दिया। इस मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव त्यागी की ओर से आरोपी मुन्नीलाल को नामजद कराया गया है। साथ ही दर्ज कराए गए मुकदमे में हकीकत नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन बैंक प्रबंधक व विभाग के तत्कालीन ज्येष्ठ लेखा निरीक्षक की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए आरोपी बनाया गया है। ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव त्यागी के अनुसार जिला मऊ की चिरैया कोट पोस्ट के गांव जमीन चकताउल्लाह निवासी मुन्नीलाल पर पिछले वर्ष सहारनपुर मंडल परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनाती के दौरान कार्यालय के स्टेट फंड का चार्ज था। मुन्नीलाल ही कार्यालय के मद खर्च के लिए बैंक खाते में चेकों का आदान-प्रदान करता था। यह खाता मुन्नीलाल के नाम पर हकीकत नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में था। आरोप है कि मुन्नीलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मद खर्च निकालने को 10-10 हजार के तीन चेकों पर धोखे से राशि बढ़ा ली और तीनों चेकों पर 5 लाख का अतिरिक्त पैसा बैंक से निकाल लिया।
इस धनराशि को उसने अपने निजी खाते में जमा कराया। इसके बाद 20 अप्रैल 2017 को मुन्नीलाल को मुजफ्फरनगर का भी अतिरिक्त पदभार दिया गया और सहारनपुर कार्यालय आने पर अलमारी की चाबियां घर रह जाने का बहाना बनाया तथा बैंक कंप्यूटर खराब होने की बात कहते हुए हिसाब की कोई जानकारी नहीं दी। इसमें तत्कालीन बैंक प्रबंधक व तत्कालीन ज्येष्ठ लेखा निरीक्षक की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। मुन्नीलाल पिछले वर्ष 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गया और कार्यालय के मद लंबित ही रहे। जांच के बाद जब फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो आरोपी मुन्नीलाल ने सेवानिवृत्ति पर अपने रुके हुए मद से गबन की हुई धनराशि की वसूली कर शेष धनराशि का भुगतान करने के लिए विभाग को प्रार्थना पत्र दे दिया। इस मामले में मंडलायुक्त के आदेश पर आरोपी मुन्नीलाल के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।