फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

Fri, 26 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के खान आलमपुरा निवासी सलीम अहमद ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को ज्ञापन देकर दिया है।
विज्ञापन

सलीम का कहना है कि वह एक व्यक्ति के यहां किराए पर रहता था। बाद में वह अपने घर आकर रहने लगा था। एक वर्ष पूर्व आरोपी अपने भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पर आया और उससे कहा कि वह एक बैंक में अधिकारी हो गया है। बैंक के डीजेएम उसके खास हैैं, जो मेरठ में तैनात हैं। वह उसके लड़के की बैंक में क्लर्क की नौकरी लगवा देंगे। इसमें साढ़े 6 लाख रुपये का खर्च आएगा। दस दिन बाद आरोपी फिर उसके घर आए और उसके बेटे सैफ अली के हस्ताक्षर कराए, फोटो लिए और शिक्षा प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां लीं। उन्होंने पैसे भी ले लिए और तीन माह में नियुक्ति देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को बैंकों के कई अधिकारियों से मिलवाया लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी लड़के की नौकरी नहीं लगी। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने चार चेक दे दिए, लेकिन बैंक में न लगाने के लिए कहा। कुछ ही दिन में उनका समय निकल गया। अब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में उसने जनकपुरी थाना में तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सलीम ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed