फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, पांच को भेजा जेल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, पांच को भेजा जेल

Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, पांच को भेजा जेल
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां भांज कर तितर बितर किया और पांच को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान पीठ बाजार स्थित एक जमीन पर मनिहारान जाति के असगर और हारुण अपना-अपना दावा करते चले आ रहे हैं। इसे लेकर उनका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और कहासुनी होने के बाद लाठी, डंडो और फावड़ों से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए असगर पुत्र नाजिम, महफूज पुत्र फारूख, हारुण पुत्र निसार, दानिश पुत्र हारुण, एजाज पुत्र अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। बता दें कि इस विवादित जमीन को लेकर पहले भी कई बार संघर्ष हो चुका है जिसमें गोलियां भी चली थी। उधर, थाना प्रभारी एसके राणा ने कहा कि यदि किसी ने शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed