{"_id":"5a2448174f1c1bc5758b6d79","slug":"91512327191-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में दूध व्यापारी को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन में दूध व्यापारी को गोली मारी, घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में दूध व्यापारी को गोली मारी, घायल
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव में एक व्यक्ति ने दूध व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला रुपये के लेनदेन का है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिरगपुर गांव निवासी सुंदर शनिवार की देर शाम किसी काम से बाइक पर गांव से बाहर आ रहा था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में उसे गांव का एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला। जिसने उसे रोक लिया तथा उससे बिना वजह तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। सुंदर के मुताबिक जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने तमंचा निकालकर उसे पर फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और सुंदर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेन देन का लग रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। यदि आरोपों में सच्चाई मिलती है तो दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायल की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।