{"_id":"597b880e4f1c1b29528b47ef","slug":"91501267982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने कॉलेज जाने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने कॉलेज जाने से किया इंकार
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर (सहारनपुर)। देहात कोतवाली के एक गांव के ही युवकों की छेड़छाड़ से परेशान होकर हाईस्कूल की छात्रा ने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया है। पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। अब उसे शिकायत वापस नहीं लेने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।
ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि पिछले एक साल से गांव के ही चार युवक उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे हैं। उसके साथ अभद्र एवं गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की गई तो गांव के जिम्मेदार लोगों ने इस मामले को गांव में ही निपटा दिया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब हौसला बढ़ गया और उसकी बेटी का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया। उसकी बेटी इतनी दहशत में है कि अब वह कॉलेज जाने से भी डरने लगी है। उसने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया है।
आरोप लगाया कि इस मामले में उसने देहात कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। लेकिन दूसरे ही दिन एक दारोगा उसके घर पहुंचे। उस समय घर पर उसकी पत्नी थी। दारोगा ने उसकी पत्नी को जमकर धमकाया और कहा कि उसके खिलाफ आरोपियों ने शिकायत दर्ज करा दी है। दारोगा ने धमकी दी कि मामला निपटा लो, नहीं तो तुम सबको जेल भेज दिया जाएगा। जबकि उसकी दी गई तहरीर पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। जिससे उसका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस अब उसे ही परेशान कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में शिकायत करने के लिए एसएसपी के पास पहुंचा तो आरोप है कि वहां पहले से ही चारों आरोपी कुछ नेताओं के साथ बैठे हुए थे। उसने एसएसपी को अपनी शिकायत दे दी है।