{"_id":"594c0ab84f1c1ba6448b47c9","slug":"91498155704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 हजार की नगदी से भरा थैला लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 हजार की नगदी से भरा थैला लूटा
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। सहकारी बैंक से पैसे लेकर घर लौट रहे दो सगे भाईयों से बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लूट लिया। भाईयों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी रुपये लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
चुनहेटी शेख गांव निवासी अनूप और राजेश पुत्रगण भरत सिंह बृहस्पतिवार की सुबह गागलहेड़ी के भगवानपुर रोड स्थित सहकारी बैंक से रुपये निकालने आये थे। उन्होंने अपने खाते से 31 हजार 350 रुपये निकाले और बाइक से गांव के लिए चले। थाना गागलहेड़ी के फिराहेडी गांव के नजदीक मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने राजेश और अनूप के साथ हाथापाई करते हुए रुपयों से भरा थैला छीन लिया। इसी दौरान एक बदमाश को पीड़ितों ने धर दबोचा। किसानों के शोर मचाने पर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए बदमाश सौरभ पुत्र छत्रपाल निवासी गांव भैंसराऊ थाना फतेहपुर को सौंप दिया गया।
पकड़े गये बदमाश ने अपने फरार साथी का नाम आनंद पुत्र सतकुमार यादव निवासी हरियाबांस थाना गागलहेड़ी बताया है। एसओ ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
भागते वक्त एक बदमाश को पकड़ा