फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फेसबुक पर सोनिया गांधी की आपतिजनक फोटो डाली, रिपोर्ट दर्ज

फेसबुक पर सोनिया गांधी की आपतिजनक फोटो डाली, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर सोनिया गांधी की आपतिजनक फोटो डाली, रिपोर्ट दर्ज
फेसबुक पर सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो डाली, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। शरारती तत्व ने फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आपत्तिजनक फोटो बनाकर डाल दिया और अभद्र टिप्पणी भी लिख दी। कांग्रेस कार्यकर्ता की तरफ से इस मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को नितिन गोयल नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी और साथ ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी भी पोस्ट की गई। इसका पता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चला, तो रोष फैल गया। नवादा रोड स्थित हरी नगर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश चंद सैनी ने आरोप लगाया कि आरोपी की इस हरकत की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। प्रकाश चंद सैनी ने इस मामले में नितिन गोयल के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी नितिन गोयल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नितिन गोयल कहां का रहने वाला है, अभी यह पता नहीं चल सका है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed