फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित युवती के साथ रातभर हैवानियत

दलित युवती के साथ रातभर हैवानियत

Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दलित युवती के साथ रातभर हैवानियत
दलित युवती के साथ रातभर हैवानियत
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। खेत में चारा लेने गई दलित युवती को गन्ने के खेत में खींच कर उसे रातभर बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता फटे कपड़ों में ही जैसे तैसे कर घर पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी इस मामले में लीपापोती की कोशिश करते हुए पहले मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया, लेकिन मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई तो आनन फानन में मामला दुष्कर्म में दर्ज किया गया।

रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर जंगल में चारा लेने गई थी। आरोप है कि जंगल में उसे गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक आरिफ पुत्र आदिल ने जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच लिया। सारी रात बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि युवक ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले। सुबह होने पर युवक उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह युवती फटे हुए कपड़ों के साथ अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंची। इस हालत में युवती को देखकर परिजन सन्न रह गए। घर में अफरातफरी मच गई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस गंभीर मामले में लीपापोती करते हुए मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया। लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इसे दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed