{"_id":"5b7c5f0342c79246633fd2b8","slug":"81534877443-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के न पकड़े जाने पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के न पकड़े जाने पर भड़के लोग
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में आठ दिन पूर्व नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर लोगों ने कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया। लोगों की एसपी सिटी से जमकर नोकझोंक भी हुई। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
मंगलवार को मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने तथा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग के लिए एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद लोग एकत्रित होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह से इसकी शिकायत की और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 13 अगस्त को आरोपी ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने उसे पकड़ा नहीं है। बार-बार उन्हें थाना पर बुलाया जा रहा है। जबकि वह कई बार आरोपी के बारे में जानकारी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई न कोई बहाना बनाकर उसे पकड़ने से टाल रही है। उन्होंने नगर पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों की एसपी सिटी से नोकझोंक भी हुई।