फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म एवं फर्जी शादीनामा तैयार करने का आरोप

चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म एवं फर्जी शादीनामा तैयार करने का आरोप

Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म एवं फर्जी शादीनामा तैयार करने का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक किशोरी ने घर आने जाने वाले एक युवक पर परिजनों की मदद से उसे अपने घर में बुलवाकर चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म करने और फिर उसका फर्जी शादीनामा तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां का आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक का उनके यहां आना जाना था। जो अपनी बहनों को लेकर भी उनके घर आता था। एक दिन अपनी भाभी के जरिए उसकी नाबालिग बेटी को बहाने से अपने घर बुला ले गया और फिर चाकू से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फिल्म भी मोबाइल में बना ली। उसे ब्लैकमेल करते हुए फर्जी शादी नामा भी तैयार कर लिया और उसे बदनाम करने का डर दिखा कई बार उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

ब्लैकमेल करते हुए ही उसे घर से 25 हजार लाकर देने को कहा, साथ ही वादा किया कि वह उसके सारे कागजात, फोटोग्राफ और वीडियो उसे सौंप देगा। मगर धोखे से बेटी को बुलवा फिर दुष्कर्म कर केवल फोटो स्टेट ही उसे दी। घर आकर बेटी ने उसे पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने कोर्ट के माध्यम से सदर कोतवाली में आरोपी, उसकी दो बहनों, भाभी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed