{"_id":"5b1581804f1c1baa6e8b6405","slug":"81528136064-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर दी धमकी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- कॉल आने से दहशत में आया प्रापर्टी डीलर का परिवार
-- आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर प्रापर्टी डीलर के परिवार को धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया। छानबीन करने पर पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति दरोगा नहीं है। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में तहरीर दी गई।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरनवाज निवासी प्रापर्टी डीलर नीरज गुजराल ने बताया कि रविवार देर शाम उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दरोगा बताते हुए अपना नाम अमर सिंह बताया। कॉल करने वाले ने कुछ लोगों से चल रहा उनका मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। ऐसा ना करने पर जेल भेजने की धमकी दी। कॉल आने के बाद प्रापर्टी डीलर और उसका परिवार दहशत में आ गया। सोमवार की सुबह प्रापर्टी डीलर अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा। जहां पता लगा कि अमर सिंह नाम का कोई दरोगा क्राइम ब्रांच में नहीं है। नीरज ने आरोपी का मोबाइल फोन नंबर पुलिस को देते हुए तहरीर दी।