{"_id":"5ad78de84f1c1b350b8b5467","slug":"81524076008-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विद्युत अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे लोगों को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी विद्युत अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे लोगों को दौड़ाया
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। शुगर मिल के समीप नूरपुर चौराहे पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे फर्जी विद्युत अधिकारियों को लोगों ने शक होने पर दबोच लिया, लेकिन वह मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
बुधवार की दोपहर त्रिवेणी शुगर मिल के समीप नूरपुर चौराहे पर तीन लोग एक मकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक उच्चाधिकारी का नाम लेकर खुद को विद्युत निगम का अधिकारी बताया और मकान मालिक से तीन हजार रुपये की मांग करने लगे। इस पर मकान मालिक को शक हो गया और वह उनके साथ बहस करने लगा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विद्युत निगम में संपर्क कर जानकारी ली कि कोई अधिकारी इस इलाके में चेकिंग के लिए तो नहीं भेजा गया। जब निगम ने इससे इंकार किया तो लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इससे पहले पुलिस को मामले की जानकारी दी जाती तब तक वह मौका पाकर वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि उक्त लोग फर्जी अधिकारी बनकर पिछले कई दिनों से यहां अवैध वसूली कर रहे थे।
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती
देवबंद। शुगर मिल के समीप आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस कोतवाली में उनसे पूछताछ कर रही है।
बुधवार की दोपहर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी की शुगर मिल क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर युवक युवती आपत्तिजनक हालत में बैठे हैं। सूचना मिलने पर डायल 100 वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि युवक युवती क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।