फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सोमवार को देर शाम पंजाबी कालोनी में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने व्यापारी के घर की अलमारियों के ताले तोड़कर साठ हजार की नगदी सहित करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंदर आहट होने पर एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती चोर सामान समेट कर फरार हो चुके थे। सूचना के बाद एसओ और सीओ सदर ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गांधी चौक स्थित कुमार साइकिल वर्क्स के मालिक विनय अरोड़ा का पंजाबी कालोनी में मकान है। विनय के अनुसार सोमवार की शाम साढे़ सात बजे वह अपने परिवार के साथ ससुराल सहारनपुर गए थे। साढे़ दस बजे उनका एक पड़ोसी घर से सामने से गुजरा तो उसे अंदर से कुछ आवाज आई। इस पर उसने पुलिस और अन्य पड़ोसियों को खबर की लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती चोर सामान समेट कर फरार हो गए। सूचना पर विनय रात 11:15 बजे लौटे आए। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि सारे ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद सीओ सदर बीपी सिंह और एसओ फतेहपुर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। टीम में शामिल डाग गली से होता हुआ सहारनपुर रोड पर जा कर रुक गया। इसके बाद उसे कोई सुराग नहीं मिल सका। माना जा रहा है कि चोर यहां से किसी वाहन में सवार हुए होंगे। पीड़ित विनय के अनुसार चोर घर में रखे 60,000 और करीब छह लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और कपड़ा आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सघन कालोनी में पुलिस पिकेट के पास चोरी पुलिस को चुनौती
बता दें कि पंजाबी कालोनी में जहां चोरी हुई वहां से 50 मीटर की दूरी पर ज्योति किरण पुलिस पिकेट है। जिस पर हर समय पुलिस रहती है। जहां डाग स्क्वायड जा कर रुका, वहां से भी पुलिस पिकेट की दूरी मात्र 20 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नजदीकी है चोरी में शामिल
विनय अरोड़ा किसी काम से बाहर जा रहे हैं, यह बात चोरों को किसने बताई। इससे साफ पत चल रहा है कि चोरों में कोई नजदीकी है। पुलिस भी इसी थ्यौरी पर काम कर रही है। पुलिस ने पांच छह युवकों को हिरासत में ले रखा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें दुकान पर काम करने वाले नौकर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed