फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   काम दिलाने का झांसा देकर महिला को लाया और उसका बच्चा लेकर फरार हो गया

काम दिलाने का झांसा देकर महिला को लाया और उसका बच्चा लेकर फरार हो गया

Thu, 28 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
काम दिलाने का झांसा देकर महिला को लाया और उसका बच्चा लेकर फरार हो गया
सहारनपुर। पटना से काम की तलाश में अपने बच्चों को लेकर दिल्ली पहुंची महिला को एक युवक काम दिलाने का झांसा देकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ले आया। यहां उसे उतारकर उसका चार साल का बच्चा चोरी कर फरार हो गया। महिला ने अपने तीन बच्चों को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुबह से भटकती रही। महिला ने जीआरपी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर रोती हुई जीआरपी पहुंची और उसने रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी होने की शिकायत की। बिहार के पटना निवासी रीता देवी पत्नी संतू यादव ने आरोप लगाया कि उसका पति नकारा है और शराब के नशे में धुत रहता था। कुछ दिन पूर्व उसका पति उसे और उसके चार बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर भाग गया। कई दिनों तक इंतजार किया। बच्चों के भूखों मरने की नौबत आ गई तो उसने वहां कई दिन अलग-अलग जगह काम किया, लेकिन गुजारा नहीं हुआ तो अपने चारों बच्चों को लेकर वह मंगलवार को पटना से ट्रेन से चल दी और बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर आ गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसे एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को पटना का ही रहने वाला बताया। उसने कहा कि वह उसे मजदूरी का काम और रहने के लिए जगह दिला देगा। आरोपी व्यक्ति महिला और उसके चारों बच्चों को लेकर एक ट्रेन से सहारनपुर ले आया और यहां पर स्टेशन पर उतारकर उसके चार साल के बेटे कन्हैया को लेकर भाग गया। कई घंटे से वह रेलवे स्टेशन पर तलाश कर रही है। उसने रेलवे पुलिस में भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसके बेटे को तलाशने का प्रयास नहीं किया। बार-बार उसे खुद ही अपना बच्चा तलाश करने के लिए कहा जा रहा है। रीता देवी ने अपना बच्चा चोरी होने के संबंध में जीआरपी में तहरीर दे दी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed