{"_id":"59cbfa654f1c1bf3538b4c7d","slug":"81506540133-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला को देख तमंचा दिखा रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला को देख तमंचा दिखा रेप किया
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। मय्यत में गए परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में घर में अकेली महिला को देखकर पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
गंगोह कोतवाली के एक गांव निवासी महिला बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देते हुए बताया की मंगलवार को उसके परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए गए थे। वह घर में अकेली आंगन में सो रही थी। बुधवार की तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उसकी चादर खींचकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उस पर तमंचा तान लिया और आतंकित करते हुए उसके साथ रेप किया। उसके जाने के बाद उसने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। इसकी सूचना मौत में शामिल होने गए परिजनों को दी गई। परिजन जनाजे को बीच में ही छोड़ गांव पहुंचे और पीड़ित महिला को लेकर कोतवाली आए।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि घटना सही पाई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।