फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आवासों की जांच के लिए पहुंची डूडा की टीम

आवासों की जांच के लिए पहुंची डूडा की टीम

Thu, 28 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आवासों की जांच के लिए पहुंची डूडा की टीम
आवासों की जांच के लिए पहुंची डूडा की टीम
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवास में अवैध वसूली को रोकने और संलिप्त डूडा कर्मचारियों की जांच के लिए टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायत पत्र पर निर्देश के बाद यह जांच शुरू की गई है।
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धन लोगों के लिए नगर में डूडा द्वारा आवास के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन नसीम फातिमा सहित अन्य ने 27 मार्च को डीएम को पत्र देकर अवगत कराया कि आवास निर्माण में डूडा के नामित कर्मचारी द्वारा बडे़ पैमाने पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। उसके मुताबिक योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 15 हजार से 40 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। यह भी कहा गया कि पांच आवास ऐसे भी बनवा दिए गए हैं जो कि नगर पंचायत की सीमा से बाहर नानौता देहात ग्राम सभा क्षेत्र के तहत आते हैं।
विज्ञापन

इस पर बृहस्पतिवार को डूडा के अधिकारी कुलभूषण मिश्रा, इंजीनियर आदित्य सिंह, नगर समन्वयक अनुज कुमार और सुमित कुमार की टीम ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा, प्रधान लिपिक रियासत सिद्दीकी के साथ पहुंचकर निर्माणाधीन मकानों के पात्र व्यक्तियों से जानकारी ली। कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है। पूरी जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed