{"_id":"5b7db1a042c792464b1c4e10","slug":"71534964128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों के आभूषण एवं नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर लाखों के आभूषण एवं नगदी चोरी
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर । मंडी कोतवाली के भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। परिजन अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे।
मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर मोहित बिहार निवासी विजय कुमार मंगलवार की रात को अपने परिजनों के साथ अपने घर का ताला लगाकर अपनी एक रिश्तेदारी में गए थे। घर का ताला लगा देख चोरों ने रात को ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारियों को खंगाल डाला। विजय के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे लगभग चार लाख रुपये के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली।
बुधवार सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखकर विजय को फोन पर सूचना दी। विजय ने घर पहुंचकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ लटका था, जबकि अंदर का ताला नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दी। विजय ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
परिवार सोता रह गया, चोरों ने खंगाल डाला घर
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में परिवार एक कमरे में सोता ही रहा और चोर दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जागने पर चोरी का पता चल सका।
गंगोह के एक स्कूल में शिक्षक लेबर कॉलोनी निवासी विजय कुमार मंगलवार की रात को अपने परिवार के साथ प्रथम तल स्थित एक कमरे में सो गए। रात में चोरों ने छत के रास्ते घर में उनके पास वाले कमरे में घुस गए और वहां रखी अलमारी खंगाल डाली। चोरों ने उसमें रखी हजारों की नगदी एवं लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए। विजय और उनके परिवार को चोरी का अहसास भी नहीं हुआ। बुधवार सुबह लगभग छह बजे सो कर उठकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखी नगदी एवं आभूषण चोरी हो गए थे।
विजय ने बताया कि मुख्य द्वार अंदर से ही बंद मिला। चोर रात में किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी उनकी बैंक की चेक बुक और आधार कार्ड भी चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में विजय ने थाने में तहरीर दी है।