{"_id":"5b4507a34f1c1bc5248b5b36","slug":"71531250595-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ व्यापारी पर चाकुओं से हमला, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ व्यापारी पर चाकुओं से हमला, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आपसी रंजिश को लेकर कबाड़ व्यापारी पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने वारदात में एक रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के शाहजी सराय निवासी अब्दुल रहीम (48 वर्ष) की पुल बंजारन पर कबाड़ी की दुकान है। बताया जा रहा है कि उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की रात लगभग पौने नौ बजे अब्दुल रहीम किसी काम से कुतुबशेर थाना क्षेत्र के बुड्ढी माई चौक से होकर जा रहा है। बुड्ढी माई चौक पर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेआम चाकुओं से हमला होते देख बुड्ढी माई चौक पर हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। लोगों ने तुरंत अब्दुल रहीम के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अब्दुल रहीम के पेट और कमर में चाकू मारे गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश बता रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अब्दुल रहीम का एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा था। उन्होंने वारदात में रिश्तेदार के शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दो सप्ताह में चाकूबाजी की दूूसरी वारदात
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में दो सप्ताह में चाकूबाजी की दूसरी वारदात है। 22 जून को हाकमशाह में चाकुओं से गोदकर धोबीवाला निवासी बिलाल की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र में ही बुड्ढी माई चौक पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया।