फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म

अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म

Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म
नानौता (सहारनपुर)। अश्लील वीडियो क्लिप बनाने, जान से मारने का प्रयास तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने थाने पर छह युवकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने बताया कि उसके गांव में वर्ष 2015 में एक युवक बागड़ यात्रा में छड़ी लेकर गया था। प्रसाद ग्रहण करने के लिए नानौता क्षेत्र के गांव इन्द्रावली कल्याणपुर उर्फ हंगावली निवासी एक युवक भी इस कार्यक्रम में पहुंचा था। धार्मिक आयोजन के दौरान युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। युवक ने अपने गांव के एक धार्मिक स्थल पर उसे अपनी पत्नि स्वीकारते हुए कुछ जेवरात भी दिए। आरोप है कि 24 अप्रैल 2017 में उक्त युवक ने उसे अपने गांव के ही एक व्यक्ति की ट्यूबवेल पर रात्रि 8 बजे बुलाकर उसके साथ तमंचों के बल पर बलात्कार किया तो वहीं उसके दो अन्य साथियों ने इसकी वीडियो क्लिप तैयार कर ली। इसके बाद आरोपी युवक वीडियो का खौफ दिखाकर लगातार उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। इसके चलते वह चार बार गर्भवती हुई। जब-जब उसने शादी की बात कही तो उसने बहाना बनाकर टाल दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जब उसने प्रेमी युवक के पिता को बताया तो उन्होंने भी उसे चुप रहने के लिए धमकाया। पीड़ित युवती का आरोप है कि 19 मई को वह अपने पिता को लेकर आरोपी प्रेमी के गांव पहुंची तो आरोपी और उसके 5 अन्य साथियों ने तमंचों के बल पर मिलकर उन दोनों को कमरे में खींचते हुए गले में रस्सी बांधकर मारने का प्रयास करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। युवती व उसके पिता द्वारा शोर मचाने पर गांव के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों को वहां से बाहर निकलवाया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि मामला गंभीर होने के चलते प्रकरण की जांच सीओ गंगोह द्वारा की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed