फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर

बदमाशों ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर

Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव सूमली में एक युवक को उसके ही घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हमले का संदेह युवक के रिश्तेदारों पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव सूमली निवासी अलीशेर (30 वर्ष) पुत्र मुकर्रम बुधवार की रात लगभग पौने आठ बजे अपने घर में बैठा हुआ था। उसी समय दो बदमाश उसके घर में पहुंचे और अलीशेर को देखते ही उसके सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां अलीशेर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अलीशेर को उसके ही रिश्तेदारों द्वारा गोली मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि अलीशेर की बहन का उसके पति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि जनवरी 2018 में अलीशेर के बहनोई ने उसकी बहन के ऊपर तेजाबी हमला कर दिया था। जिसमें उसकी बहन झुलस गई थी। इस मामले में उसने देहात कोतवाली में बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बुधवार को ही पुलिस ने उसके बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अलीशेर के परिजनों को आशंका है कि अलीशेर के उसके बहनोई के भाई तथा बहनोई के पिता ने ही घर में घुसकर अलीशेर को गोली मारी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed