{"_id":"6af60f0d300b7a20db0f51de","slug":"youth-assaulted-due-to-a-grudge-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107176-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश में युवक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश में युवक से की मारपीट
विज्ञापन
फोटो-
गुरुग्राम। अर्जुननगर पुलिस चौकी के अंतर्गत नई बस्ती में 11 नवंबर की दोपहर को कई युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद युवक को अधमरी हालत में आरोपी स्कूटी से घसीटते हुए उसके घर के सामने फेंककर भाग गए। घटना के दौरान युवक के मां व भाई घर पर नहीं थे। ऐसे में पड़ोसियों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी मां व भाई को घटना के बारे में जानकारी दी। घायल युवक नितिन कुमार के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7-8 साल पहले आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 11 नवंबर की दोपहर को नितिन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की है। आरोप है कि आरोपियों ने नुकीली वस्तु से युवक पर वार किए हैं, जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें लगी हैं। घायल युवक को स्कूटी से घसीटते हुए घर के बाहर फेंकने का वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश उर्फ लोकी सहित अन्य पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। अर्जुननगर चाैकी प्रभारी राजबीर ने बताया कि परिवार वालों की शिकायत के आधार पर मारपीट करने, गंभीर चोटें पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो