फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मामूली विवाद में चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर

मामूली विवाद में चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर

Sun, 28 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर
मामूली विवाद में चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान कहासुनी होने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया परंतु हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

26 जनवरी को कस्बे के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवकों के दोनों पक्ष स्कूल के बाहर आकर फिर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला बोल दिया और फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उसके साथी स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर आए। जहां से जिला अस्पताल रैफर किया। जिला अस्पताल से घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल युवक शुभम पुत्र शेर सिंह निवासी गांव ढायकी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed