फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक से नगदी और मोबाइल लूटा

युवक से नगदी और मोबाइल लूटा

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवक से नगदी और मोबाइल लूटा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे और छुरी से आतंकित कर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

गांव सढौली दुलीचंदपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र जयबीर की रामपुर मनिहारान देवबंद रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। वह शाम छह: बजे के करीब दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दिल्ली रोड ताज नर्सरी के पास पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने पीठ पर छुरी रख दी। बदमाशों ने सुधीर से 5700 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। लूटपाट के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सुधीर थाने पर पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने सुधीर को मौके पर ले जाकर कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed