{"_id":"5995e7444f1c1b09208b45f0","slug":"71502996292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी कर जमीन में दबी शराब और लहन बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी कर जमीन में दबी शराब और लहन बरामद किया
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापामारी कर जमीन में दबी शराब और लहन बरामद किया
नानौता (सहारनपुर)। एसडीएम रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में आबक ारी टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम कचराई में छापामारी करते हुए एक घर में जमीन में दबी शराब की बोतल तथा लहन बरामद किया।
बुधवार की देर शाम एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह द्वारा टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम कचराई निवासी तोताराम पुत्र बुच्चाराम के घर पर छापामारी की गई। इस दौरान आरोपी के घर से जमीन में दबी हरियाणा मार्का देशी शराब की 10 बोतल, 50 लीटर कच्ची शराब, 1500 किलो लहन, 25 पव्वे खाली, 25 रैपर फाइटर शराब के बरामद किए गए। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी खाली पव्वों में शराब भरकर बेचने तथा हरियाणा से शराब लाकर उसकी तस्करी करने का काम करता है। आरोपी तोताराम पुत्र बुच्चा राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।