फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दोहरे हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर

दोहरे हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 22 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर
दोहरे हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। लुकादड़ी गांव में मंगलवार को दिन निकलते ही हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद हमलावरों को पुलिस 36 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हमलावरों ने 32 बोर की पिस्टल से दोहरे हत्या कांड को अंजाम दिया था।

बता दें कि मंगलवार को लुकादड़ी गांव में जमीन की रंजिश में लुकादड़ी निवासी सतबीर पुत्र शंकर के दो बेटे दुष्यंत व लोकेश फौजी पर रुड़की जाते समय चिराऊ गांव के समीप हमला करते हुए गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया था। उसके बाद हमलावर उक्त घटना को अंजाम देकर गांव लौटे और घायलों के बड़े भाई सुनील की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके ताऊ महावीर पुत्र शंकर की भी गोली मार कर हमलावरों ने हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। देर शाम मृतक के भाई सतबीर पुत्र महावीर की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। परंतु इनमें से एक भी हत्यारोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को लुकादड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड में 32 बोर के पिस्टल का प्रयोग होना पाया गया है। घटना में घायल फौजी लोकेश व दुष्यंत की हालत धीरे धीरे सामान्य हो रही है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed