{"_id":"5c65bbcfbdec22737548b834","slug":"61550171087-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की नंदपुरी कालोनी से छह फरवरी को अपने परिचित के साथ घर से निकले रमेश का शव गंगोह के ग्राम दूधला के निकट स्थित एक कुएं से पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसके साथी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसे रमेश पर उसके परिवार पर तंत्र-मंत्र कराए जाने का शक था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र की नंदपुरी कॉलोनी की गली नंबर तीन का निवासी रमेश (52 वर्ष) पुत्र सुक्कड़ छह फरवरी की शाम लापता हो गया था। उसके पुत्र अरुण ने आरोप लगाया कि उसके पिता का परिचित पप्पू निवासी दूधला घर से बुलाकर ले गया है। तब से उसके पिता का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस मामले में अरुण ने पिता रमेश की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। तब से ही पुलिस रमेश की तलाश कर रही थी।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हत्या में शामिल दो आरोपियों सुनील निवासी ग्राम उमाही कलां थाना रामपुर मनिहारान एवं चंदर निवासी गांव शामला थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील एवं चंदर से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलाया हो गया। आरोपी सुनील ने पूछताछ में बताया कि उसने चंदर और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर दी थी और उसी दिन शव को गंगोह के ग्राम दूधला के निकट एक कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को सड़ी-गली हालत में कुएं से शव बरामद कर लिया है। मृतक रमेश के पुत्र अरुण कुतुबशेर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र कराए जाने के शक में की हत्या
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील निवासी उमाही कला ने पूछताछ में बताया कि वह और रमेश तंत्र-मंत्र करते थे। कुछ समय पूर्व उसके पत्नी और पिता की मौत हो गई थी। उसे शक था कि रमेश ने तंत्र मंत्र के बल पर उसके पिता और पत्नी की हत्या कर दी है। तभी से वह रमेश की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहा था। छह फरवरी को उसे मौका मिल गया और रमेश को घर से बुलाकर ले जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
बरामदगी को लेकर शुगर मिल चौकी पर किया था हंगामा
अरुण ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अरुण का आरोप है कि जिस दिन उसके पिता रमेश घर से लापता हुए थे, उसी दिन उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। जिसके साथ उसके पिता गए थे, उनके नाम भी बता दिए थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रमेश की बरामदगी की मांग को लेकर तीन दिन पूर्व लोगों ने शुगर मिल मिल चौकी का घेराव कर हंगामा भी किया था।