{"_id":"5bef1472bdec2269945cae53","slug":"61542394994-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्रामीण को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ग्रामीण को किया लहूलुहान
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात बांदुखेड़ी के जंगल में राहजनी कर रहे बदमाशों से एक ग्रामीण भिड़ गया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीणों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हालांकि इस दौरान राहजनी की सूचना गांव में पहुंचने पर वहां से सैकड़ों लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे तो ग्रामीणों ने हिम्मत करके एक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने घायल ग्रामीण और बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कराई।
रात नौ बजे बांदुखेड़ी से गांव जगहेता नजीब मार्ग पर बांदुखेड़ी गांव से सौ मीटर अंदर चार बदमाशों ने एक बाइक सवार को तमंचों के बल पर रोक कर उससे लूटपाट की। इसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया। कुछ देर बाद इसी मार्ग से गुजर रहे जगहेता नजीब गांव के सद्दाम पुत्र इकराम को बदमाशों ने रोक लिया। इससे लूट का प्रयास किया। तो सद्दाम ने बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान पहले लुटे बाइक सवार ने गांव जगहेता में जा कर बदमाशों के होने का शोर मचा दिया। इससे गांव में जाग हो गई और जगहेता के ग्रामीण इकट्ठा हो कर लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक बदमाश को धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने नकुड़ कोतवाली में घटना की सूचना दे दी। सूचना के बाद नकुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बदमाश को ग्रामीणों के चंगुल से छुटाया। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि घायल ग्रामीण और बदमाश को उपाचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पकड़ा गया बदमाश हरिद्वार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि कोतवाल ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।