फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार चालक को बंधक बनाकर लूटा

कार चालक को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार चालक को बंधक बनाकर लूटा
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया के पास शुक्रवार की रात चार बदमाशों ने हाईवे पर लोहे नुकीले तारों का जाल डाल कर एक कार को रोकने के बाद उसके चालक को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश 100 डायल पुलिस की गाड़ी के मौके पर पहुंचने पर भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने बंधक बनाए गए कार चालक को मुक्त कराया। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन

वारदात रात करीब 12 बजे कलसिया के पास नगला के पुल पर अंजाम दी गई। चार बदमाशों ने पुल के बीच में तारों का जाल डाल रखा था। जैसे ही कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी अरशद अपनी इंडिका कार लेकर पुल पर पहुंचा, तो जाल पर टायर चढ़ते ही उनमें पंचर हो गया। पंचर होने पर अरशद ने कार को रोका तो पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और पास ही बाग में ले जाकर उससे 1200 रुपये एवं मोबाइल फोन लूटने के बाद उसे बंधक बनाकर डाल दिया। कुछ देर बाद पीछे से एक ट्रक आया तो पुल पर चढ़ते ही उसके टायरों में भी पंचर हो गया। ट्रक का चालक स्थिति को समझ गया और उसने ट्रक को टायरों में पंचर होने की स्थिति में भी दौड़ा लिया। ट्रक के चालक ने बाबैल बुजुर्ग गांव पहुंच कर 100 डायल पर कॉल की। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पहुंची, तो बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने पर अरशद ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर पुलिस बाग में पहुंची और बंधक बनाए गए अरशद को मुक्त कराया। उधर, कोतवाली पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सकें। पीड़ित चालक द्वारा घटना की तहरीर भी कोतवाली में दे दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई है न ही किसी पीड़ित ने कोतवाली में आकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed