फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झपट्टा मारकर भाजपा नेता की पत्नी की बाली लूटी

झपट्टा मारकर भाजपा नेता की पत्नी की बाली लूटी

Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झपट्टा मारकर भाजपा नेता की पत्नी की बाली लूटी
सहारनपुर। भूतेश्वर मार्ग पर बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर भाजपा नेता की पत्नी के कान से बाली छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई। कोतवाली मंडी पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला तोता चौक ब्रज विहार निवासी सर्विष्ठ गुप्ता भाजपा भूतेश्वर मंडल के अध्यक्ष हैं। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे उनकी पत्नी निर्मला देवी श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थी। वह जब मंदिर गेट पर पहुंची तो काले रंग की बाइक पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी की कान की सोने की बाल लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। नजदीक ही एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बदमाश लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। सीओ प्रथम इंदुु सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द बदमाश को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed