{"_id":"5a09e8f84f1c1b87698bb2ec","slug":"61510598904-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चल रही थी एसएमए पेपर बैग फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बिजली से चल रही थी एसएमए पेपर बैग फैक्ट्री
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला शिवपुरी काजीपुरा स्थित एसएमए पेपर बैग इंडस्ट्री में छापा मारकर बिजली की चोरी का खुलासा किया है। मीटर में रिमोट से बिजली की चोरी कर पॉलीथिन बैग बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है तथा बिजली चोरी के मामले में लगभग 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सोमवार को नगरीय विद्युत वितरण निगम प्रथम अधिशासी अभियंता एके वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने मोहल्ला शिवपुरी के काजीपुरा स्थित मतलूब अहमद की एसएमए पेपर बैग फैक्ट्री में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारा। छापा लगते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। टीम ने मीटर को उतारकर उसकी जांच की तो मीटर टेंपर पाया गया। मीटर को रिमोट से संचालित किया जा रहा था। एके वर्मा ने बताया कि पूरी फैक्ट्री चोरी की बिजली से ही चल रही थी। टीम ने फैक्ट्री संचालक मतलूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री पर लगभग 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चार घरों में भी इसी प्रकार मीटर टेंपर कर बिजली चोरी पकड़ी गई है। उनके खिलाफ भी एफआईआर कराई जा रही है।