{"_id":"59f6273e4f1c1bee688b8211","slug":"61509304126-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी से भरा पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी से भरा पर्स उड़ाया
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बाजार में खरीदारी करने गई एक महिला का पर्स उड़ा लिया गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। वारदात को बुर्कानशी महिला ने अंजाम दिया। अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी स्वाति सक्सेना पत्नी शीलेश सक्सेना नेहरू मार्केट स्थित खालसा स्टोर पर खरीदारी करने गई थी। उनके मुताबिक उन्होंने अपना पर्स काउंटर पर रख दिया और खरीदारी करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बुर्कानशी एक महिला आई और सामान खरीदने का का बहाना कर काउंटर पर रखे पर्स पर हाथ साफ कर गई। पर्स में 20 हजार रुपये और कागजात थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।