{"_id":"59ada6e64f1c1b05278b53ac","slug":"61504552678-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर दौड़े अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर दौड़े अधिकारी
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम नानौता के ग्राम बरसा में ग्राम पंचायत की लाइट को लेकर दो पक्षों में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। किसी ने 100 नंबर पर सांप्रदायिक झगड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए । जहां मामला लाइट के विवाद को मिला। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें तो छोड़ दिया, जबकि सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया।
रात लगभग आठ बजे ग्राम बरसा में ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई लाइट को लेकर पठान पक्ष और दलित पक्ष में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पठान पक्ष लाइट को अपनी ओर मोड़ रहा था, जबकि दलित पक्ष अपनी ओर मोड़ रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर गांव में सांप्रदायिक झगड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वहां पर मामला लाइट को लगाने को लेकर मिला। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और थाना ले गए। कुछ ही देर में गांव के जिम्मेदार लोग पहुंचे और मामूली बात बताते हुए आपस में रजामंदी करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को सांप्रदायिक झगड़े की झूठी सूचना देने के आरोप में हिरासत में ले लिया।