{"_id":"599dd1724f1c1be6478b4879","slug":"61503514994-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश भैंसे लूटकर फरार, आपस में झगड़ते रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश भैंसे लूटकर फरार, आपस में झगड़ते रहे पुलिसकर्मी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला पत्थर का कुआं पर हथियारों से लैस चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू से आतंकित कर उसकी दो भैंसें लूट ली। हैरत की बात यह है कि सूचना पाकर कई पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, लेकिन बदमाशों का पीछा करने के बजाए वह आपस में ही झगड़ बैठे। लोगों ने उनमें बीच बचाव कराया।
मंगलवार की रात चार बदमाश मोहल्ला पत्थर का कुआं निवासी अनूप शर्मा के घेर में घुस गए। बदमाशों ने वहां सो रहे अनूप के भांजे विनय शर्मा को चाकू से आतंकित कर बंधक बना लिया तथा वहां बंध रही दो भैंसों को खोलकर उन्हें गाड़ी में लाद लिया। इस दौरान विनय ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और भैंसें लेकर फरार हो गए। अनूप शर्मा की पत्नी सतबीरी के मुताबिक जब विनय ने घर आकर इसकी जानकारी दी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कई पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। वह पूछताछ कर ही रहे थे कि अचानक किसी बात को लेकर उनमें आपस में ही झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मोहल्ले के लोगों को बीच बचाव कराना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिसकर्मी झगड़ा करने की बजाया बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करते तो उन्हें पकड़ा जा सकता था। सतबीरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।