फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती पर तेजाब फेंकने वाला दबोचा

युवती पर तेजाब फेंकने वाला दबोचा

Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवती पर तेजाब फेंकने वाला दबोचा
युवती पर तेजाब फेंकने वाला दबोचा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। युवती पर तेजाब डालने के आरोपी युवक को पुलिस ने वारदात के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती का रिश्तेदार ही निकला। आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाबी हमला किया था।
गौरतलब है कि विगत 16 जून की रात करीब 10 बजे मोहल्ला अब्दुल हक निवासी व्यक्ति की पुत्री पर सिरफिरे युवक ने घर से बाहर बुलाकर तेजाब से हमला कर दिया था। गंभीर अवस्था में झुलसी युवती को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने नगर के मोहल्ला बैरून कोटला में छापामारी करते हुए आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। इससे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो मामला खुलता चला गया। कोतवाल पंकज त्यागी के मुताबिक आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार है। जो युवती से एकतरफा प्यार करता था। प्यार में विफल होने पर उसने तेजाबी हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी गुफरान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed