फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रठान पर तोड़फोड़ व ठेकेदार के साथ मारपीट का आरोप

रठान पर तोड़फोड़ व ठेकेदार के साथ मारपीट का आरोप

Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रठान पर तोड़फोड़ व ठेकेदार के साथ मारपीट का आरोप
गंगोह (सहारनपुर)। खेत की रठान पर तोड़फोड़ कर ठेकेदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चार दिन पहले घटित घटना के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी जगदीश लाल ने मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में कहा है कि इसी मोहल्ले के तीन लोगों ने 21 मार्च को उसके नानौता मार्ग स्थित खेत के रठान व उसके घर पर तोड़ फोड़ की। इन लोगों ने खेत के ठेकेदार विशाल के साथ भी मारपीट की तथा उसे फोन पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपितों से जानमाल का खतरा बताते हुए जगदीश ने कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed