फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पड़ोसी जागे, तो बंद मकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो लोग भागे

पड़ोसी जागे, तो बंद मकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो लोग भागे

Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी जागे, तो बंद मकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो लोग भागे
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल नगर में बंद मकान में दो चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोग जाग गए और आरोपियों पर पथराव कर दिया। अपने को घिरता देख आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में दोनों के चेहरे नजर आए हैं। लोगों ने मोटरसाइकिल पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे नगर कोतवाली के मोहल्ला गोपाल नगर में बंद मकान के सामने दो लोग एक मोटरसाइकिल से पहुंचे। इतनी रात में मोटरसाइकिल घर के पास आकर रुकने पर पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने अपने घर के बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़ा था और दूसरा व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लिए बंद मकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। जिस पर पड़ोसियों ने शोर मचा दिया और डंडा लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े। उन्होंने आरोपियों की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। पड़ोस के लोगों को अचानक सामने देख दोनों आरोपी हड़बड़ा गए और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग खड़े हुए। जिस पर पड़ोसियों ने आरोपियों पर ईंटों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक ईंट आरोपी की पीठ में जा लगी। लेकिन दोनों आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। आरोपियों की फुटेज मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज भी कब्जे में ली है। पुलिस मोटरसाइकिल मालिक के बारे में पता लगाए जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed