{"_id":"5b182a244f1c1bb0318b57aa","slug":"51528310308-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए तीन लोगों को बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करते हुए पकड़ा है। उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता आजम अकबर ने बताया कि मोहल्ला कानूगोयान निवासी नसीम पुत्र बशीर, मेहरदीन पुत्र रशीद, नौशाद पुत्र बशीर को बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं।
करंट लगने से भैंसे की मौत
नानौता। मोहल्ला चाहमंजलि निवासी किसान बाबूराम सैनी ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने भैंसे को लेकर ईदगाह रोड से गुजर रहा था। इसी बीच सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टच होने पर उसके भैंसे को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।