{"_id":"5a6635684f1c1b7e268b5d1e","slug":"51516647784-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां छुड़वाईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां छुड़वाईं
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर
खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां छुड़वाईं
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी के धौलरा घाट पर यूपी की सीमा में हरियाणा के लोगों द्वारा अवैध खनन किए जाने की सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस के साथ हाथापाई की गई और खनन से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को छुड़वा लिया। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक खनन करने वाले लोग अपने वाहनों समेत हरियाणा में भाग चुके थे। पुलिस ने 15 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार की शाम करीब पौने बजे बेहट पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के धौलरा घाट पर यूपी की सीमा में हरियाणा के गांव भिलपुरा और लाक्कड़वाला के लोग अवैध खनन कर वाहनों से रेत बजरी की ढुलाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एक उपनिरीक्षक और सिपाही गांव धौलरा पहुंचे। यहां से यमुना नदी में पानी होने के कारण धौलरा से दो युवकों के साथ ट्रैक्टर पर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने खनन से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। इस पर अवैध खनन करने वालों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और ट्रैक्टर-ट्रालियों को छुड़वा लिया।
बाद में सीओ शिवराज सिंह और कोतवाल प्रभारी एमपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अवैध खनन करने वाले लोग अपनी जेसीबी मशीनों और वाहनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में साबिर, इंतजार, प्रदीप, रविंद्र, सोनू, संदीप, सईद, साजिद, सत्तार, बिंदर, शेर सिंह, मांगा, इरफान, राजकुमार निवासी गांव भिलपुरा और नीतू निवासी गांव लाक्कड़वाला (हरियाणा) को नामजद किया गया। इनके अलावा 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।