{"_id":"59a70c3b4f1c1be6278b4894","slug":"51504119867-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से सवा लाख रुपए की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से सवा लाख रुपए की नकदी लूटी
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान रोड पर मंगलवार की देर शाम शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर सवा लाख रुपये की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बड़गांव निवासी अंकित पुत्र सुरेश मंगलवार की शाम शराब ठेके से पैसा लेकर रामपुर मनिहारान जा रहा था। सिरसली गांव में ईदगाह के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली और गोली मारने की धमकी देते हुए उसे सवा लाख रुपये की नगदी एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित जब बड़गांव थाने पहुंचा तो आरोप है, कि पुलिस ने मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का होना बताकर उसे टरका दिया। पीड़ित शिकायत लेकर रामपुर मनिहारान थाने पहुंचा तो वहां भी पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।