{"_id":"599dd0984f1c1bbb468b49aa","slug":"51503514776-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नटवर लाल गिरफ्तार
सहारनपुर। शहरी केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी आवेदन-पत्र, मोहर, लेटरपैड, नियुक्ति-पत्र, प्रिंटर, टाइप मशीन बरामद की हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंदेहड़ी निवासी संदीप भारती ने एफआईआर दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने खुद को शहरी केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में कर्मचारी बताते हुए उनकी सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोप लगाया कि उनके अलावा कई अन्य लोगों से भी आरोपी ने इस प्रकार की ठगी की है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सर्विलांस और पुलिस की टीम ने जांच की तो ठगी के बड़े मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया मामले की जांच की गई तो ठगी के शिकार तीन लोगों के नाम और सामने आए जिसमें शालू निवासी नंगली पहाड़पुर, पंकज निवासी अंबेडकर नगर चंदौसी, लव कुमार निवासी लालकुर्ती बाजार अंबाला कैंट, हरियाणा के साथ भी ठगी होने की जानकारी मिली। जिस पर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि साइबर सैल एवं सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पेपर मिल रोड, वृंदावन गार्डन के सामने से आरोपी गिरीराज निवासी ग्राम सरकरा विश्नोई थाना दिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहारनपुर में साधु का मकान, मोहल्ला हिम्मतनगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रबड़ मोहर, एक लाल रंग की स्याही का पैड, 9 आवेदन-पत्र (प्रधानमंत्री आवास योजना के), 12 लेटर पैड, 14 लोन संबंधी आवेदन-पत्र, 13 श्रमिक उद्योग एवं कारोबारी योजना के आवेदन-पत्र, 20 पावती कार्ड, फर्जी पते का नियुक्ति-पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड, एक टाइप राइटर एवं एक लाख 40 हजार रुपये बरामद किए। ये रुपये आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को शहरी केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भारत सरकार में जिला सुपरवाइजर बताते हुए सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 5-5 लाख तय किए थे। आरोपी ने लोगों से दो-दो लाख रुपये ले भी लिए थे। शेष रुपये नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद लेना तय किया था।
एसपी सिटी ने बताया कि काफी दिनों तक आरोपी लोगों को घुमाता रहा। जब लोगों ने दबाव बनाया तो आरोपी ने लोगों के नौकरी के फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री के माध्यम से उनके पते पर लेटर भेज दिया। जब पीड़ितों ने प्राप्त कागजात के आधार पर संबंधित जगह पर नौकरी ज्वाइन करने गये तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके लेटर फर्जी हैं और उनको गिरिराज ने नौकरी का झांसा देकर ठग लिया है। जिसके बाद पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह डाउन लोडिंग, स्केनिंग प्रिंटिंग को कचहरी के सामने स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान से कराया था। इसके बदले में उसने फोटो स्टेट संचालक को काफी पैसा दिया।
पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी, एफ-5 कांशीराम कालोनी को बुधवार सुबह उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी दुकान से प्रिंटर, सीपीयू, लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।