फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   म्हाड़ी मेले में छड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

म्हाड़ी मेले में छड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
म्हाड़ी मेले में छड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
म्हाड़ी मेले में छड़ी टकराने पर संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

सहारनपुर। मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर छड़ी लेकर जा रहे दो पक्षों में छड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। बुधवार रात दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष और पथराव में एक पुलिस कर्मचारी और चार महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। कुतुबशेर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र मानकमऊ के पास गंगोह मार्ग पर स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर तीन दिवसीय मेला बुधवार से शुरू हुआ। बुधवार रात लगभग 11 बजे जनकपुरी के खानआलमपुरा निवासी संदीप तथा देहात कोतवाली के वर्धमान कॉलोनी निवासी संदीप सैनी के परिवार भी छड़ी लेकर निशान एवं प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि छड़ी को मोड़ते समय दूसरे पक्ष के लोगों से छड़ी टकरा गई। इस पर उनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव होने लगा। पथराव होते ही मेले में भगदड़ मच गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद श्रद्धालु जान बचाकर दुकानों के पीछे, तख्तों के नीचे छिप गए। काफी देर तक हुए पथराव में 12 लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से हिमांशी, राजकुमार, राहुल, राजकली, गोली, सत्य सैनी, चेतनदास सैनी, सरोज बाला सहित अन्य लोग घायल हो गए। उधर, पथराव होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल हुए सरोज बाला, चेतन दास सैनी एवं अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में वर्धमान कालोनी निवासी संदीप तथा जनक नगर निवासी संदीप सैनी, सत्य सैनी, सुनील सैनी, प्रदीप सैनी, संजय सैनी निवासी जनक नगर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। इस घटना के बाद म्हाड़ी स्थल पर पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed