फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधवा के घर से नकदी, जेवर चोरी

विधवा के घर से नकदी, जेवर चोरी

Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
विधवा के घर से नकदी, जेवर चोरी
गंगोह (सहारनपुर)। चोरों ने दिनदहाडे़ विधवा महिला के मकान में घुसकर एक लाख रुपये मूल्य से अधिक के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की और औपचारिकता निभाकर लौट गई। इसके अलावा एक अन्य मकान का ताला तोड़कर भी चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मोहल्ला ईशरा निवासी विधवा सरोज पत्नी गोपाल दास अपने घर का ताला लगाकर पड़ोस में किसी काम से गई थी। वह अपने घर में अकेली ही रहती है। करीब आधा घंटे बाद जब वह मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंची तो वहां कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी। पीड़िता के अनुसार अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी सोने की चार अंगूठी, एक गले का पैंडिल एवं तीन जोड़ी पाजेब सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले गांव बाढ़ीमाजरा निवासी तहसीन के मकान का ताला भी तोड़ लिया। उक्त मकान में फिलहाल कोई नही रह रहा था। चोरों ने वहां रखा इंवर्टर और बैट्रा चोरी करने का प्रयास किया, परंतु वे किसी की आहट को सुनकर भाग निकले। चोरी की बढ़ती वारदातों से नागरिकों में रोष है। उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed