फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लेडी डॉन रानो के हमलावर साथी बाबर ने किया सरेंडर

लेडी डॉन रानो के हमलावर साथी बाबर ने किया सरेंडर

Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लेडी डॉन रानो के हमलावर साथी बाबर ने किया सरेंडर
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के ग्राम तुरमतखेड़ी में गांव के ही फरीद के घर में घुसकर लेडी डॉन रानो के साथ फायरिंग कर हमला करने के आरोपी तीतरो निवासी बाबर ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम तुरमतखेड़ी में 20 अगस्त की शाम को गांव के ही लूट के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए हिस्ट्रीशीटर फरीद के घर में घुसकर पचास हजार के इनामी जंधेड़ी निवासी वाजिद काला की पत्नी जासमीन उर्फ रानो ने अपने सात आठ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया था, लेकिन गांव के लोगों ने बदमाशों को घेर लिया और फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया। जिसमें हमलावरों के साथी कैराना के ग्राम गोंगवान निवासी नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे बदमाश सूफियान निवासी तीतरो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने कांबिंग के दौरान लेडी डॉन रानो को भी पकड़ लिया था। जबकि अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए थे। इस मामले में फरीद के पिता रकमुद्दीन ने जासमीन उर्फ रानो के अलावा बाबर निवासी कस्बा तीतरो, राशिद निवासी ढाकादेवी थाना नानौता, मनव्वर निवासी भूरा कंडेला एवं दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देती रही। कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रहीं, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देते रहे। बताया जा रहा है कि तीतरो निवासी बाबर ने पुलिस को चकमा देते हुए चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को भी बाद में पता चल सका। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed