फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप
बड़गांव (सहारनपुर)। दादी के घर सोने के लिए जाते समय किशोरी का तीन युवकों ने रास्ते से अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार सुबह किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाना पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की रविवार की रात लगभग दस बजे घर से पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी के घर सोने के लिए जा रही थी। उसी समय इसी गांव के मंसूर पुत्र शान इलाही, सावेज पुत्र असलम तथा जाकिर निवासी गांव हर्रा खिवाई सरूरपुर मेरठ ने किशोरी का रास्ते से अपहरण कर लिया। आरोप है कि खेत में ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवकों की हैवानियत पूरी रात चलती रही। सोमवार सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिवार के लोगों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed