{"_id":"5ac279924f1c1bb9618b5313","slug":"41522694546-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्सिडी हड़पने का आरोप
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदान राशि हड़पने का आरोप
गंगोह। अनुसूचित जाति के 11 लोगों ने बैंक अधिकारियों पर भैंस पालन योजना की एक लाख दस हजार रुपये की सब्सिडी हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई कराने की मांग की है।
गांव मोहडा निवासी अन्नू, देवी, रविंद्र, विनोद, नरेश, ऋषिपाल, विकास एवं रूपचंद सहित 11 लोगों ने कहा कि उन्होंने भैंस पालन योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। इस पर विकास खंड द्वारा ओबीसी बैंक को भैंसों के लिए अनुदान की राशि एक लाख दस हजार रुपये 23 अगस्त 2016 को आवंटित कर दी थी। आरोप है कि आज तक अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। न ही कही इनकी सुनवाई हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एजीएम कार्यालय में शिकायत करने पर अधिकारियों ने सुनवाई करने के बजाय उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। पीड़ितों का कहना है कि उनकी अनुदान राशि को ही हड़प लिया गया है।