{"_id":"5a395fd74f1c1b95188bad64","slug":"41513709527-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला वकील से तीन लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महिला वकील से तीन लाख ठगे
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर महिला वकील से तीन लाख रुपये ठगे
सहारनपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला वकील से तीन लाख रुपये ठग लिए। युवक ने परिजनों की मौजूदगी में महिला से सगाई की थी। मामले की शिकायत करने पर एसपी देहात ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
कोलकाता के मोहल्ला बिहाली निवासी महिला वकील मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के नहीं होने पर उसने मामले की शिकायत एसपी देहात विद्या सागर से की। महिला ने बताया कि सहारनपुर के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात वाराणसी में हुई थी। युवक ने उसे अपना विजिटिंग कार्ड देकर परिचय दिया था। इसके बाद फोन पर युवक से उसकी बातचीत हुई। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने की बात कही और कोलकाता में अपने परिजनों को बुलाकर सगाई कर तीन लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने उसके फोन नंबर को रिजेक्ट लिस्ट में डाल दिया। उसने सोशल मीडिया द्वारा मेसेज किए तो उसका भी जवाब नहीं दिया। युवक ने अपने अब तीनों मोबाइल फोन नंबर बंद कर लिए हैं। वह युवक की तलाश में सहारनपुर पहुंची। एसपी देहात ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात ने बताया कि जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी।