फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र के साथ मारपीट

स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र के साथ मारपीट

Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र के साथ मारपीट
स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र के साथ मारपीट
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। छुट्टी होने पर स्कूल से बाहर निकल रहे 10वीं के छात्र की दो युवकों ने पिटाई कर दी। बीच बचाव को पहुंचे अन्य छात्रों को देख आरोपी युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

धर्मपुर गुर्जर निवासी संजय का पुत्र रितिक तलहेड़ी बस स्टेंड स्थित दिव्य ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह घर जाने से लिए बाहर निकला तो आरोप है घात लगाए बैठे दो युवकों ने लात घूंसों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबे सुनकर अन्य छात्र और शिक्षक जब बीच बचाव करने पहुंचेे तो आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रितिक के चाचा अजय ने पुलिस चौकी पर दी तहरीर में गांव के ही दो युवकों पर रंजिशन मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed