फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट और चोरी में फरार चल रहा बदमाश पकड़ा

लूट और चोरी में फरार चल रहा बदमाश पकड़ा

Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
लूट और चोरी में फरार चल रहा बदमाश पकड़ा
लूट और चोरी में फरार चल रहा बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने लूट और चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पकड़ा है। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लुटेरा दुमझेडा की तरफ से चिलकाना आ रहा है। एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई राजीव शर्मा, कांस्टेबल विनीत कुमार, गौरव भारती की टीम ने नल्हेडा तिराहे पर बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मुकेश निवासी दुमझेडा बताया। बरामद बाइक पर आगे तथा पीछे अलग-अलग नंबर थे। बाइक सहारनपुर नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। बीस दिन पहले दुमझेडा-धौलाहेडी मार्ग पर हुई लूट में मुकेश शामिल था। इसके पास से कुछ नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने मुकेश का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed